(खबरें अब आसान भाषा में)
Delhi Metro: दिल्ली से सोनीपत तक मेट्रो का सफर आसान होने वाला है। सरकार ने समयपुर बादली से नाथूपुर होते हुए सोनीपत तक मेट्रो ले जाने की मंजूरी दे दी है। इससे दिल्ली और हरियाणा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। जल्द ही डीएमआरसी इस प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगा