Delhi Flood Relief Camp: हाथों में बर्तन लिए खाने के ट्रक के पीछे दौड़ती महिलाएं और बच्चे, भीषण गर्मी में प्लास्टिक के चादर तले दोपहरी काटते बुजर्ग और अपने बड़े परिवार को एक छोटे टेंट में समेटने की कोशिश करते युवा। राजधानी दिल्ली में बाढ़ पीड़ितों के लिए लगे रिलीफ कैंप के ये नजारे बताने के लिए काफी हैं कि लोग बेबस हैं और संघर्ष कर रहे है। बाढ़ के कारण हजारों लोगों को अपना घर छोड़ रिलीफ कैंप में रहने के लिए मजबूर हैं