Delhi Election 2025 Live: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल यानी बुधवार (5 फरवरी) को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसके लिए चुनाव प्रचार का शोर खत्म हो गया है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। सभी पार्टियां एडी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक पार्टियां बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी