Delhi Elections 2025 Schedule Live: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) थोड़ी देर में दिल्ली विधानसभा चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा करेगा। आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए आज यानी मंगलवार (7 जनवरी) दोपहर दो बजे प्रेस वार्ता बुलाई है। बता दें कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। नए विधानसभा के गठन के लिए उससे पहले चुनाव होने हैं। लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें https://hindi.moneycontrol.com/ के साथ