Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले I.N.D.I.A. ब्लॉक की एकता कमजोर होती दिख रही है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार (8 मार्च) को 5 फरवरी को होने वाले आगामी चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) को समर्थन देने की घोषणा की। टीएमसी का यह समर्थन अखिलेश यादव द्वारा AAP को सपोर्ट देने की पेशकश के एक दिन बाद आया है