Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: चुनावी हलफनामे में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता के पास कुल 2.5 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें एक करोड़ रुपए से ज्यादा की चल संपत्ति और 1.5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। साल 2015 के चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 2.1 करोड़ रुपए बताई थी