Delhi Vidhan Sabha Chunav: BJP की आलोचना करते हुए अरविंद केजरीवाल आरोप लगाया कि पार्टी ने दिल्ली के निवासियों की भलाई की परवाह नहीं की, जिसके कारण वे 27 सालों तक सत्ता से बाहर ही रहे। उन्होंने कहा कि AAP को दिल्ली के लोगों की चिंता है और इसीलिए उन्होंने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की है, ताकि लोग प्राइवेट सिक्योरिटी गार्डों की भर्ती करके अपने पड़ोस में बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें