Delhi Assembly Election 2025: इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए BJP ने बूथ-दर-बूथ, वोटर लिस्ट-दर-वोटर लिस्ट रणनीति तैयार की है और वोट कैचर भी उतारे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ही नहीं, बल्कि दर्जनों केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय पार्टी पदाधिकारी, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पड़ोसी राज्यों के मंत्री, साथ ही सांसद और विधायक भी दिल्ली में तैनात हैं