(खबरें अब आसान भाषा में)
Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने बताया कि इलाके के तमिलनाडु भवन में रह रहीं कांग्रेस सांसद आर. सुधा सुबह की सैर के लिए निकली थीं। तभी अज्ञात झपटमारों ने उनकी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है