Delhi Crime News: दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली वेलकम थाना के कबीर नगर में आधा दर्जन राउंड गोलियों से भूनकर एक युवक की हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली वेलकम थाना के कबीर नगर गली नंबर 5 में आधा दर्जन राउंड गोलियां चली, जिसमें एक नदीम नाम के युवक को गोली लगी है। इसके बाद बुरी तरह से जख्मी नदीम को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दोस्तों संग खाना लेने जा रहे थे तभी….
जानकारी है कि नदीम अपने दोस्तों के साथ खाना लेने जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने दनादन गोलियां बरसाईं। सूत्रों के मुताबिक, इस गोलीबारी में नदीम के अलावा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हुआ है।
आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़ हुए फरार
बताया जा रहा है देर रात तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे जिन्होंने नदीम पर दनादन गोलियां चलाईं। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़ गए। हालांकि मृतक की स्कूटी और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, नदीम जींस के कारोबार से जुड़ा था। हालांकि हत्या के कारण का अबतक पता नहीं चल पाया है।
मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस इस मामले की जांच आपसी रंजिश समेत अन्य एंगल से कर रही है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के रण में गरजेंगे PM मोदी तो झारखंड में अमित शाह करेंगे सभाएं, जानें पूरा शेड्यूल