Delhi Chief Minister Oath Ceremony: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में महिला कल्याण के लिए काफी काम किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी 50 वर्षीय रेखा हाल में समाप्त हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग से विधायक निर्वाचित हुई हैं। बीजेपी 27 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है