Delhi Blast News: दिल्ली पुलिस ने उस लाल कलर की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के सभी थानों, चौकियों और सीमावर्ती नाकाओं को अलर्ट कर दिया है। इसके लाल किला विस्फोट मामले से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच में यह खुलासा होने के बाद अलर्ट जारी किया गया कि विस्फोट के संदिग्धों के पास लाल रंग की एक अन्य कार भी थी