Delhi Bomb Blast: विस्फोट से पहले के दिनों में, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दो डॉक्टरों को आतंकवादी समूहों जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवतुल हिंद (AGH) से कथित संबंधों के लिए गिरफ्तार किया था। सबसे पहले पुलवामा से डॉ. मुजम्मिल अहमद गनई को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद काजीगुंड से डॉ. अदील मजीद राठेर को भी गिरफ्तार किया गया