Al-Falah University: अल-फलाह यूनिवर्सिटी की कुलपति, प्रोफेसर (डॉ.) भूपिंदर कौर आनंद ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘हम इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रमों से बहुत दुखी और व्यथित हैं और इनकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि यूनिवर्सिटी का उक्त व्यक्तियों से उनके यूनिवर्सिटी में अपनी आधिकारिक क्षमता में काम करने के अलावा कोई संबंध नहीं है’