Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसबीच इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है