Delhi AQI: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के SAMEER ऐप से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी में बनी रही। सुबह 5:05 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 364 दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिल्ली का AQI 356 था, जो कि “बहुत खराब” श्रेणी में आता है।