(खबरें अब आसान भाषा में)
Delhi AQI Today: कोहरे और कम विजिबिलिटी का सबसे बुरा असर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर पड़ा है। शुक्रवार को ही कम विजिबिलिटी के कारण 177 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं और 500 से अधिक फ्लाइट्स देरी से चलीं। शनिवार सुबह भी ‘लो विजिबिलिटी प्रोसीजर’ लागू किया गया है