Delhi Travel Advisory: सिंगापुर हाई कमीशन ने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए GRAP का स्टेज-4 लागू होने का हवाला दिया है। हाई कमीशन ने दिल्ली-एनसीआर में रह रहे या यात्रा की योजना बना रहे अपने नागरिकों को अत्यधिक सतर्क रहने को कहा है। एडवाइजरी में गर्भवती महिलाओं, दिल और सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को भारत यात्रा से पहले डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है