दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) और पुलिस ने 15 वर्षीय लड़की के बाल विवाह के प्रयासों को विफल कर दिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, एनजीओ बाल विकास धारा (बीवीडी) को बाल विवाह के बारे में सूचना मिली और उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी।