Delhi: पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर इलाके में जीजा की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पहले पीड़ित का सिर पत्थर से कुचला और फिर उस पर कई बार चाकू से वार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार (24) अपने बहनोई द्वारा शादी के बाद शराब के नशे में उसकी बहन को अपमानित करने, परेशान करने और मारपीट करने से कथित तौर पर परेशान था।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को मकान के दूसरे कमरे में चटाई में लिपटा अभिषेक का खून से लथपथ शव मिला। डीसीपी के मुताबिक कुमार ने पूछताछ में बताया कि अपराध में मुकेश कुमार (19) ने उसका साथ दिया। उन्होंने बताया कि अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल हथियार, एक चटाई, एक चादर और आरोपी के कपड़े जब्त कर लिए हैं।
इसे भी पढ़ें: शरद पवार ने कर दिया संन्यास का ऐलान? कहा- अब मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा