यह हादसा रोहिणी सेक्टर-32 में महाशक्ति काली मंदिर के पास हुआ, जो बेगमपुर थाना क्षेत्र में आता है। अधिकारियों के मुताबिक, युवक सड़क पर चल रहा था, तभी वह फिसलकर पास के गहरे नाले में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। लापता युवक को खोजने के लिए तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया