(खबरें अब आसान भाषा में)
Dehradun: देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लैंडिंग के दौरान इंडिगो फ्लाइट से पक्षी टकराने की खबर मिली। अचानक मिली इस जानकारी से एयरपोर्ट प्रशासन, पायलट और यात्री सभी चिंतित हो गए। हालांकि, विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और बाद में पूरी जांच की गई।