Defence stocks: डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 18 जुलाई को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स कारोबार के दौरान 1.8% गिरकर 8,211 के स्तर पर आ गया। यह इंडेक्स अब बीते सात में से छह कारोबारी दिन गिरावट लाल निशान में बंद हुआ है। एनालिस्ट्स का मानना है कि इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण मुनाफावसूली है। डिफेंस शेयरों में हाल ही में काफी तेजी देखने को मिली थी, जिसके चलते अब निवेशक ऊंचे स्तरों पर मुनाफा बुक कर रहे हैं