Defence Stocks: लगातार तीन दिनों में करीब 3% टूटने के बाद आज निफ्टी डिफेंस डेढ़ फीसदी से अधिक उछल गया। भारतीय मार्केट में डिफेंस कंपनियों के शेयर उछलने से पहले यूरोप के मार्केट में भी डिफेंस कंपनियों के शेयर उछले थे। यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के एक बयान के चलते आई, जिसने यूरोप से लेकर भारत तक डिफेंस कंपनियों को खुश कर दिया