DC vs RR Live Score: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला खेला जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बैटिंग करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। राजस्थान को इस मुकाबले को जीतने के लिए 189 रन बनाने होंगे