ब्रोकरेज फर्म राइट रिसर्च की सोनम श्रीवास्तव का मानना है कि करेक्शन के बाद कई सेक्टर आकर्षक नजर आ रहे हैं और पॉलिसी सपोर्ट और भारत के पक्ष में ग्लोबल बदलाव का फायदा इन सेक्टरों को मिल सकता है। उनके मुताबिक, एक प्रमुख चिंता स्मॉलकैप स्पेस को लेकर है। लिहाजा, निवेशकों को स्मॉलकैप होल्डिंग्स को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए और मजबूत अर्निंग संभावनाओं, बेहतर कैश फ्लो और मजबूत बिजनेस मॉडल के आधार पर कंपनियों के लिए प्राथमिकता तय करनी चाहिए