महंगाई में कमी आना आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। उनके रोज के खर्चों पर कम पैसे जाएंगे तो बचत होगी। लेकिन अगर सरकारी कर्मचारी के लिहाज से बात करें तो कम महंगाई, मतलब DA में मामूली या कम बढ़ोतरी की संभावना। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस साल मार्च में 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी थी