आरबीआई ने पहली बार घरेलू सिस्टम के लिए महत्वपूर्ण बैंकों की सूची तैयार करने की अवधारणा करीब 10 साल पहले वर्ष 2014 में पेश की थी। इसके तहत उन बैकों को रखा जाता है जिनके लिए माना जाता है कि इन पर संकट आया तो इकॉनमी को झटका लग सकता है। ऐसे में यह जानना अहम हो जाता है कि इस लिस्ट में कौन-कौन से बैंक हैं?