Cyclone Fengal Rain Alert: बंगाल की खाड़ी से उठा फेंगल तूफान आज चक्रवात में बदल गया है। यह तमिलनाडु की तरफ बढ़ चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 75-80 Kmph की स्पीड से हवाएं चलेंगी। चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, तिरुवल्लुर, कुड्डालोर, नागापटि्टनम में लगातार बारिश जारी है। इन 6 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं