Cyclone Fengal: तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान फेंगल से प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे वन मंत्री के. पोनमुडी को लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ा है। लोगों ने उनपर कीचड़ फेंका है। भाजपा के तमिलनाडु अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो साझा करते हुए सरकार पर निशाना भी साधा है।