Cyclone Ditwah update: लेटेस्ट अपडेट में मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान ‘डिटवा’ पुडुचेरी से लगभग 480 km दक्षिण-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 580 km दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित है। IMD ने कहा कि श्रीलंका तट पर अति निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘डिटवा’ में तब्दील हो गया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई गई है