Cyclone Dana Updates: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का ओडिशा के तट पर लैंडफाल हो गया। आधी रात में हुआ यह लैंडफॉल सुबह तक जारी रहा। तूफान ओडिशा के धामरा और भितरकनिका के पास 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरा। दीघा में तूफानी हवाओं के चलते बड़े बड़े पेड़ जमीन से उखड़ गए। तूफान उत्तर ओडिशा तट को पार कर गया है