Cyber Fraud: केंद्र सरकार ने आम लोगों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसमें गृह मंत्रालय ने कहा है कि 2024 के पहले तीन महीनों में वॉट्सऐप से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी की कुल 43,797 शिकायतें आई हैं। वहीं टेलीग्राम पर 22,680 और इंस्टाग्राम को लेकर 19,800 शिकायतें दर्ज हुई हैं। ठग सबसे ज्यादा इन्हीं ऐप्स के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं