CUET UG Result 2025 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर करने के बाद अब रिजल्ट डेट की भी जानकारी दे दी है। सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट कल यानी शुक्रवार, 4 जुलाई को जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए 13 लाख से अधिक छात्र परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाकर CUET UG रिजल्ट 2025 देख सकते हैं