CSK vs SRH Highlights: टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी चेन्नई की बैटिंग काफी खराब रही। चेन्नई की पूरी टीम महज 155 रनों पर ही सिमट गई। वहीं हैदराबाद ने इस टारगेट को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। कामिंडू मेंडिस और नीतीश कुमार रेड्डी ने हैदराबाद को जीत दिलाई। इस मैच को हैदराबाद ने पांच विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई इस हार के साथ सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है