CSK vs RR Highlights: राजस्थान ने अपने लीग के आखिरी मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल अभियान को खत्म किया। चेन्नई की 13 मैचों में ये 10वीं हार है तो वहीं राजस्थान की 14 मैचों में चौथी जीत है। चेन्नई ने राजस्थान को 188 रन का टारगेट दिया। राजस्थान की टीम ने आसानी से 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया