Critics’ Choice Awards 2026 Winner List: 8वें क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स 2026 में फिल्म ‘होमबाउंड’ और वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ ने सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतकर अपना दबदबा बनाया। इस समारोह में विशाल जेठवा और जयदीप अहलावत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया, जबकि दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल को सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।