Critical Illness Health Insurance: ग्राहकों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस में क्रिटिकल इलनेस कवर बेहद जरूरी है क्योंकि यह कैंसर, दिल का दौरा, स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के खर्च को आसानी से कवर करता है। इस कवरेज के तहत बीमार होने पर बीमाधारक को एकमुश्त रकम मिलती है, जिससे इलाज का आर्थिक बोझ कम होता है और परिवार की वित्तीय सुरक्षा होती है।