Covid In India: कोविड के नए वेरिएंट्स को लेकर डॉ. बहल ने बताया कि पश्चिम और दक्षिण भारत से लिए गए सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग से यह सामने आया है कि ये सभी ओमीक्रॉन के सब-वेरिएंट हैं और गंभीर नहीं हैं। इनमें LF.7 सीरीज, एक्सएफजी सीरीज़, JN.1 सीरीज और NB.1.8.1 सीरीज़ शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ICMR देश के अन्य हिस्सों से भी सैंपल लेकर लगातार जीनोम सीक्वेंसिंग कर रहा है ताकि किसी भी नए वेरिएंट की पहचान की जा सके