कोरोना में मामलों में हालिया बढ़ोतरी कई फैक्टर के चलते आई है। पिछले संक्रमण और वैक्सीनेशन से कम होती इम्यूनिटी एक बड़ी चिंता है। लोग, खासतौर से बुजुर्ग और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को समय के साथ कमजोर इम्यूनिटी के कारण फिर से संक्रमित होने का खतरा है। इसके अलावा, NB.1.8.1 जैसे नए सब-वेरिएंट के सामने आने के साथ ही ये भी साबित हो रहा है कि वायरस रूप बदल रहा है