COVID-19 surge in India: भारत में एक बार फिर कोविड-19 मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखी जा रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के 7 जून, 2025 को सुबह 8:00 बजे तक के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5,755 हो गई है। 24 घंटे के दौरान देश में 391 कोविड-19 के मामले सामने आए हैं और इस दौरान चार मरीजों की मौत हुई है