Covid-19 Cases in India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 6,491 पहुंच गई है। अच्छी बात यह है पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। इससे पहले रविवार को पिछले 24 घंटों में छह संक्रमितों की मौतें हुई थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अधिकतर मरीजों में हल्के लक्षण थे। वे घर पर ही इलाज के बाद ठीक हो गए