Coronavirus News: हांगकांग और सिंगापुर में एक बार फिर कोरोना मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हांगकांग में गंभीर कोविड मामलों की संख्या बढ़ रही है। 3 मई को खत्म हुए हफ्ते में ऐसे 31 मामले सामने आए जो लगभग एक साल में सबसे ज्यादा हैं। सिंगापुर में भी कोविड-19 को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। शहर-राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़ों के मुताबिक 3 मई को खत्म हुए हफ्ते में मामलों की संख्या 28% बढ़कर करीब 14,200 हो गई