Covid-19: देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। फिलहाल सबसे ज़्यादा एक्टिव केस केरल में हैं, जहां 1,487 मरीज इलाज करा रहे हैं। इसके बाद दिल्ली में 562 और महाराष्ट्र में 526 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं। अन्य राज्यों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में 538, गुजरात में 508, कर्नाटक में 436, उत्तर प्रदेश में 198 और राजस्थान में 103 सक्रिय मरीज हैं