Coronavirus: अमेरिका में कोविड के कंफर्म केस की संख्या बहुत तेजी से नहीं बढ़ रही है, लेकिन चीन और एशिया के कुछ हिस्सों में एक नए वेरिएंट के कारण तेजी से फैलाव चिंता की बात है। वैज्ञानिकों ने भी चेतावनी दी है कि यह वेरिएंट ज्यादा संक्रामक (तेजी से फैलने वाला) हो सकता है। NB.1.8.1 कोविड वेरिएंट दक्षिण-पूर्वी एशिया में पहले से ही एक प्रमुख रूप ले चुका है