India Coronavirus Cases: कई एशियाई देशों में कोविड के मामलों में उछाल की खबरों के बीच भारत के शीर्ष महामारी विज्ञानी डॉ. रमन गंगाखेडकर ने कहा है कि जब तक अस्पताल में भर्ती होने या मौतों में वृद्धि के सबूत नहीं मिलते, तब तक लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 मामलों में हालिया उछाल LF.7 और NB.1.8 वेरिएंट के कारण हुआ है