पिछले महीने दिसंबर में कोर सेक्टर्स की सेहत को मापने वाले आठ कोर इंडस्ट्रीज के इंडेक्स में 4 फीसदी की तेजी आई। इसके आंकड़े कॉमर्स मिनिस्ट्री ने आज 31 जनवरी को जारी किए। नवंबर महीने में इसमें 4.4 फीसदी की तेजी आई थी यानी कि मासिक आधार पर इसमें सुस्ती आई है। हालांकि मासिक आधार पर इस गिरावट के बावजूद आठ कोर इंडस्ट्रीज के आंकड़ों में लगातार चौथे महीने तेजी दिखी है