Commonwealth Games 2030: भारत को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिल गई है। गुजरात के अहमदाबाद को ऑफिशियली 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए होस्ट शहर के तौर पर ऐलान किया गया है। भारत को 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के बाद पहली बार कोई बड़ा ग्लोबल स्पोर्टिंग इवेंट मिला है। बुधवार (26 नवंबर) को कॉमनवेल्थ स्पोर्ट जनरल असेंबली के दौरान 74 कॉमनवेल्थ सदस्य देशों और क्षेत्रों के डेलीगेट्स ने भारत की बिड को मंजूरी दी