(खबरें अब आसान भाषा में)
Cobra Rescue Operation: बैतूल के विक्रमपुर गांव में एक भूखा कोबरा मुर्गी को निगलने के चक्कर में खुद मुसीबत में फंस गया। मुर्गी का आकार बड़ा था, जिससे वह न निगल सका, न उगल सका। गांव में अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को सुरक्षित निकाला और जंगल में छोड़कर उसकी जान बचाई