CNG Outage: महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने बताया कि आरसीएफ (नेशनल केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स) के परिसर में गेल की मुख्य गैस पाइपलाइन तीसरे पक्ष द्वारा क्षतिग्रस्त कर दी गई। इसकी वजह से वडाला स्थित MGL के सिटी गेट स्टेशन (CGS) तक गैस की सप्लाई रुक गई है। इस सप्लाई बाधा का सीधा असर मुंबई की बसों, ऑटो और टैक्सियों पर पड़ रहा है, क्योंकि शहर का बड़ा हिस्सा CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) से चलने वाले वाहनों पर निर्भर है